Tuesday, July 11, 2006
उदास क्यों है ?
कल तक जो हमेशा मोहब्बत का दम भरता था
आज उसको इतनी नफरत का अहसास क्यों है
क्या अपनी मोहब्बत पर अब भरोसा नही रहा
उसको आज लोगों की बातों पर विश्वास क्यों है
कल तक तो खुशियाँ कदम चूमती थी जिसके
आज कल ये गम उसके आस पास क्यों है
सच्चा प्यार तडपता है अपने हमदम के लिए
इस मोहब्बत का सिर्फ ऐसा इतिहास क्यों है
कब तक यूं भटकते रहोगे ये झूठी आशा लिए
हर रोज़ रहती तुझे किसी ओर की तलाश क्यों है
अब तो कोई याद नही आ रहा है 'विजय' को
ना जाने फिर भी आज मेरा दिल उदास क्यों है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment